ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:। शेरॉन इंटरनेशनल स्कूल (SIS) के लिए यह गौरवपूर्ण और हर्ष का अवसर है। विद्यालय को ‘बेस्ट स्कूल इन इनोवेटिव लर्निंग अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विद्यालय में नवाचार आधारित शिक्षण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों का प्रमाण है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल विद्यालय का नहीं, बल्कि पूरे SIS परिवार की सामूहिक उपलब्धि है। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान है।
विद्यालय की ओर से कहा गया कि अभिभावक समुदाय का विश्वास, सहयोग और निरंतर समर्थन विद्यालय को बेहतर करने की प्रेरणा देता है। वहीं, शिक्षकों और स्टाफ की मेहनत, समर्पण, जुनून और सकारात्मक सोच ने विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस सम्मान के लिए विद्यालय ने अपने विद्यार्थियों का भी आभार व्यक्त किया, जो प्रतिदिन नई सीख, जिज्ञासा और प्रतिभा के माध्यम से शिक्षकों को प्रेरित करते हैं। विद्यालय का उद्देश्य ऐसा शिक्षण वातावरण तैयार करना है, जहां प्रत्येक बच्चा सीखे, आगे बढ़े और अपनी प्रतिभा के साथ चमके।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि भविष्य में और अधिक नवाचारपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रेरणा का काम इसी प्रतिबद्धता के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास करता रहेगा।
एक टिप्पणी भेजें