Top News

दादरी के ग्राम देवला में 27 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण शुरू, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन।

ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता: दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवला में विकास कार्यों को गति देते हुए मेन रोड से प्रेम सिंह नेताजी के आवास होते हुए आर्यव्रत स्कूल तक सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह परियोजना विधायक तेजपाल सिंह नागर के प्रयासों से स्वीकृत हुई है।
करीब 238 मीटर लंबी इस सीसी सड़क का निर्माण 27 लाख रुपये की अनुमानित लागत से कराया जाएगा। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की आधारभूत संरचना भी मजबूत होगी।इस अवसर पर विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दादरी विधानसभा में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक गांव तक विकास का लाभ पहुंच सके।उन्होंने कहा कि जनसेवा और विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों के सहयोग से दादरी विधानसभा को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

और नया पुराने