उद्योग को आधार, युवाओं को रोजगार,
आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का संकल्प हो रहा साकार
गोरखपुर/ फेस वार्ता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) क्षेत्र में ₹208 करोड़ की लागत से निर्मित फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स एवं EWS, LIG आवासीय परिसर सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने आवंटियों को आवंटन पत्र तथा NIELIT कौशल केंद्र से प्रशिक्षित छात्रों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि GIDA की फ्लैटेड फैक्ट्री पूर्वी उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास, उद्यमिता संवर्धन और रोजगार सृजन का नया केंद्र बनेगी। रेडीमेड गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं अन्य MSME इकाइयों को एक ही परिसर में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से उद्योगों को नई गति मिलेगी तथा युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार के व्यापक अवसर प्राप्त होंगे।
एक टिप्पणी भेजें