नोएडा वेस्ट गौतमबुद्धनगर/ फेस वार्ता: जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर द्वारा जनपद मुख्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू Jawaharlal Nehru की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने का श्रेय पंडित जवाहरलाल नेहरू को जाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में लंबे समय तक जेल में रहने वाले नेहरू जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके द्वारा स्थापित नैतिक मूल्यों, पंचशील सिद्धांत और गुटनिरपेक्ष नीति ने भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई।
दीपक भाटी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश के विकास के लिए जो आधार तैयार किया, उसी पर आज का आधुनिक भारत खड़ा है। उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि देश को वर्तमान चुनौतियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है और स्वतंत्र भारत के निर्माताओं के योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में गौतम अवाना, दुष्यंत नागर और किशन शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पंडित नेहरू के योगदान को याद किया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, महाराज सिंह नागर, देवेश चौधरी, अरविंद रेक्सवाल, पुनीत मावी, सुबोध भट्ट, रमेश जीनवाल, रमेश वाल्मीकि, विपिन त्यागी, सचिन भाटी, प्रभात नागर, कैलाश बंसल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें