Top News

डिजिटल शिक्षा की ओर बढ़ा बंजरपुर विद्यालय, रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा ने लगाया कंप्यूटर।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए Rotary Club of Greater Noida ने कंपोजिट विद्यालय, बंजरपुर में कंप्यूटर इंस्टॉलेशन कार्यक्रम आयोजित किया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा की नई सुविधा उपलब्ध कराई गई।
विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक लगभग 75 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अब कंप्यूटर सुविधा मिलने से बच्चों को शुरुआती स्तर से ही तकनीकी ज्ञान और डिजिटल लर्निंग का अवसर मिलेगा। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में आगे बढ़ने के लिए बेहद आवश्यक है।
रोटरी क्लब का मानना है कि ग्रामीण एवं सरकारी विद्यालयों के बच्चों तक तकनीकी संसाधन पहुंचाना सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस पहल से विद्यार्थियों में डिजिटल जागरूकता बढ़ेगी और उनकी शिक्षा अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनेगी।
कार्यक्रम के दौरान क्लब अध्यक्ष शुभम सिंघल, कपिल गर्ग, मनु जिंदल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने रोटरी क्लब के इस सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह प्रयास बच्चों के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

Post a Comment

और नया पुराने