ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में Oxford Green Public School के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की।
विद्यालय से इस वर्ष कुल 160 विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी, जिनमें से 148 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। परिणामों में सबसे विशेष उपलब्धि यह रही कि 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि आने वाले विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है —
एक टिप्पणी भेजें