#Highest was 97.2% Rakshita Singh and Alokit Nigam#
ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा: Ryan International School ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन करते हुए CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन परिणाम दर्ज किया है। घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के 30 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और अभिभावकों का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के टॉपर्स में रक्षिता सिंह और आलोकित सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। वहीं अनुषा और समीक्षा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पलक ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप स्कोरर्स में अपनी जगह बनाई।
विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों में अद्विक कुमार (95%), दरफधानी बंसल (95%), अरन कबीर (94.8%), सजीव योहन एबेनेज़र (94.8%), वंश अहलावत (94.2%), डिंपल राज (94%), शगुन सिंह (93.8%), राहुल सिंघल (93.5%), प्रांजल तोमर (93.5%) और निमिषा (93%) शामिल रहे।
इसके अलावा रिधिमा, विश्व विजय नारायण सिंह, महक सिंह, कुशाग्र, अंशिका मिश्रा, नील अग्रवाल, अंशी सिंह, मीरा बंसल, धैर्य चावला, अमेइशी रघु, सौम्या पाल, प्रज्ञा, आध्या और श्रेया ने भी 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
एक टिप्पणी भेजें