Top News

जीएनआईओटी (आईपीयू, 6सी) में “करवां 2K26” फेयरवेल समारोह का आयोजन

रंगारंग प्रस्तुतियों और भावुक पलों के बीच छात्रों को दी गई विदाई
ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा: Greater Noida Institute of Technology (IPU, 6C) में अंतिम वर्ष के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह “करवां 2K26” का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने कॉलेज जीवन की यादगार यात्रा का जश्न मनाया।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन B. L. Gupta, प्रबंधन सदस्य Sakshi Gupta एवं Neha Gupta, तथा संस्थान निदेशक Dr. Somendra Shukla ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन एवं प्रेरणादायक संदेश दिए।
 वक्ताओं ने छात्रों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध इंफ्लुएंसर Harsh Raj, जिन्हें “विधायक” के नाम से भी जाना जाता है, उपस्थित रहे। उनके प्रेरक संबोधन और विद्यार्थियों के साथ संवाद ने समारोह में विशेष उत्साह का संचार किया।
समारोह के दौरान नृत्य, संगीत और अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में वेदांत को “मिस्टर फ्रेशर” तथा श्रेया भट्टाचार्य को “मिस फ्रेशर” के खिताब से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा साक्षी कोंटाला को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए “स्टार ऑफ द इवेंट” चुना गया, जबकि “बेस्ट ड्रेस्ड” का खिताब साक्षी एवं हुमाक्ष को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन B. L. Gupta ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के लिए सदैव परिवार की तरह रहेगा और उन्हें विश्वास है कि छात्र भविष्य में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाएंगे।
समारोह का समापन भावुक पलों के साथ हुआ, जहां विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन की सुनहरी यादों को संजोते हुए एक-दूसरे को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

और नया पुराने