Top News

जीएल बजाज इंस्टिट्यूट में शोध कौशल पर केंद्रित प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप आयोजित


ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत शर्मा: GL Bajaj Institute of Management and Research द्वारा एक दिवसीय प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शोधार्थियों और संकाय सदस्यों को आधुनिक शोध पद्धतियों, डेटा विश्लेषण तकनीकों तथा एआई आधारित उपकरणों की व्यावहारिक समझ प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने गहन एवं उपयोगी सत्र प्रस्तुत किए, जिससे प्रतिभागियों को शोध के क्षेत्र में नई दिशा और दृष्टिकोण प्राप्त हुआ।
कार्यशाला के प्रथम सत्र में डॉ. पुष्पेंद्र कुमार सूर्या ने “Designing Rigorous Research: Foundations, Frameworks & Methodological Choices” विषय पर व्याख्यान देते हुए शोध के मूलभूत सिद्धांतों, ढांचे और उपयुक्त पद्धतियों के चयन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए मजबूत आधार तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
द्वितीय सत्र में डॉ. अजय कुमार चौहान ने “Leveraging AI Tools for Qualitative Research” विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि किस प्रकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शोध कार्य को अधिक सटीक, तेज और प्रभावी बना सकता है। उनके सत्र में प्रतिभागियों को विभिन्न एआई टूल्स के उपयोग की व्यवहारिक जानकारी दी गई।अंतिम सत्र में डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने “Understanding and Testing Mediation and Moderation” विषय पर प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान प्रतिभागियों को डेटा विश्लेषण की उन्नत तकनीकों और उनके वास्तविक उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए विशेषज्ञों से संवाद किया और अपने शोध संबंधी प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। कार्यक्रम ने शोध कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में अपनी उपयोगिता सिद्ध की।संस्थान के निदेशक एवं संकाय सदस्यों ने सभी अतिथि वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं शोध उन्मुख कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ हुआ, जिसने इसकी सफलता को और अधिक सुदृढ़ बना दिया।

Post a Comment

और नया पुराने