Top News

ग्रेटर नोएडा में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत शर्मा: जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा के सोशल क्लब द्वारा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, पल्ला के सहयोग से दिनांक 22 अप्रैल 2026 को वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ हुआ।इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा विद्यार्थियों एवं समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, पल्ला के साथ-साथ जीएनआईओटी परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया, जहां विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।
संस्थान के विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा समय-समय पर सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित हो सके।
हम अपने दूरदर्शी नेतृत्व डॉ. राजेश कुमार गुप्ता (चेयरमैन), गौरव गुप्ता (वाइस चेयरमैन), डॉ. धीरज गुप्ता (डायरेक्टर, GNIOT 132) के प्रति उनके निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता हेतु हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने