ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: GL Bajaj Institute of Management and Research में आयोजित अंतर-संस्थान खेल महोत्सव ‘शौर्य 2026’ का आज भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान की निदेशक डॉ. सपना राकेश ने रिबन काटकर किया।
उद्घाटन अवसर पर निदेशक डॉ. सपना राकेश ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन छात्रों में खेल भावना, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक प्रबंधन संस्थान के रूप में खेलों के माध्यम से प्रबंधन कौशल सीखना छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है।
कार्यक्रम के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. अमित कुमार ने जानकारी दी कि इस खेल महोत्सव में लगभग 40 से अधिक संस्थानों की भागीदारी दर्ज की गई है। आयोजन में कुल मिलाकर करीब 2000 प्रतिभागी एवं दर्शक शामिल हो रहे हैं, जिससे परिसर में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
‘शौर्य 2026’ में क्रिकेट (26 टीमें), फुटसल (16 टीमें), बास्केटबॉल (लड़के – 16, लड़कियाँ – 14), वॉलीबॉल (लड़कियाँ – 10), टेबल टेनिस और शतरंज जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
पहले दिन बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और फुटसल के मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। वहीं क्रिकेट के मुकाबले और विभिन्न खेलों के फाइनल आगामी दिनों में आयोजित किए जाएंगे।खेल महोत्सव के पहले दिन का आयोजन जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिससे आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें