ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:GL Bajaj Institute of Management and Research में आयोजित अंतर-संस्थान खेल प्रतियोगिता ‘शौर्य 2026’ का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान की निदेशक डॉ. सपना राकेश ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन अवसर पर निदेशक डॉ. सपना राकेश ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि यह टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण गुणों को भी विकसित करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रबंधन शिक्षा के साथ खेलों का समावेश छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस खेल महोत्सव में 40 से अधिक संस्थानों की भागीदारी हो रही है, जबकि कुल मिलाकर लगभग 2000 प्रतिभागी और दर्शक इसमें शामिल हो रहे हैं।विभिन्न खेलों में जोरदार प्रतिस्पर्धा
‘शौर्य 2026’ के तहत क्रिकेट, फुटसल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और शतरंज जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। क्रिकेट में 26 टीमें, फुटसल में 16 टीमें, बास्केटबॉल में लड़कों की 16 और लड़कियों की 14 टीमें, जबकि वॉलीबॉल (लड़कियों) में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।पहले दिन बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और फुटसल के मुकाबले उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। क्रिकेट सहित अन्य खेलों के मुकाबले और फाइनल आगामी दिनों में आयोजित किए जाएंगे।
खेल महोत्सव के पहले दिन ही प्रतिभागियों का जोश और ऊर्जा देखने लायक रही। आयोजकों के अनुसार ‘शौर्य 2026’ आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मुकाबलों के साथ खेल प्रेमियों को आकर्षित करेगा।
एक टिप्पणी भेजें