Top News

दादरी में विकास को नई रफ्तार: 1.2 करोड़ से अधिक के कार्यों का विधायक तेजपाल नागर ने किया उद्घाटन।

दादरी गौतमबुद्धनगर/ फेस वार्ता:
दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक तेजपाल नागर ने विभिन्न ग्रामों में करोड़ों रुपये की लागत से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर जीवन-स्तर का लाभ प्राप्त होगा।
विधायक द्वारा उद्घाटित प्रमुख कार्यों में ग्राम गोविंदगढ़ में तालाब सौंदर्यीकरण एवं इंटरलॉकिंग, ग्राम बम्बावड़ में सड़क एवं सीसी निर्माण, सूरजपुर स्थित पुरानी जिला पंचायत कार्यालय का सौंदर्यीकरण व अनुरक्षण, ग्राम गिरधरपुर में सीसी नाला निर्माण, ग्राम भगवतपुर में सीसी व नाली निर्माण तथा ग्राम सिरसा खादर में खंडजा मार्ग निर्माण शामिल हैं।इन सभी परियोजनाओं पर लगभग 1.2 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, जल निकासी की समस्या का समाधान होगा और ग्रामीण विकास को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, एच.के. शर्मा, चंदरपाल प्रधान, नरेंद्र मनीगर, यशपाल नागर, तरुण नागर, प्रदीप प्रधान, राजवीर बीडीसी, योगेंद्र प्रधान, हिंदी मुकदाम, इंद्राज, नरेंद्र, दविंदर, रोहताश, सोमिंदर नागर, विक्रम सिंह, रियासत प्रधान और राजेश बीडीसी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के हर गांव में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।

Post a Comment

और नया पुराने