Top News

मनोज भाटी को बनाया गया प्रतिनिधि, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी।

ग्रेटर नोएडा दादरी/ फेस वार्ता: दादरी देहात भाजपा एवं सूरजपुर मंडल भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मनोज भाटी (ग्राम मांयचा), पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरजपुर को वर्ष 2026-27 के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
जारी सूचना के अनुसार, मनोज भाटी को क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
इस नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं के समाधान में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि मनोज भाटी अपने अनुभव और सक्रियता के बल पर संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Post a Comment

और नया पुराने