Top News

ग्रेटर नोएडा में ‘जॉब क्वेस्ट एक्सपो 2026’ का मेगा आयोजन, 3600 से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण।

इस मेगा जॉब फेयर में दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, गुरुग्राम, बुलंदशहर और मथुरा सहित विभिन्न शहरों से अभ्यर्थियों के पहुंचने की उम्मीद है।
ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा 21 एवं 22 अप्रैल 2026 को “जॉब क्वेस्ट एक्सपो 2026” नामक मेगा जॉब फेयर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह वार्षिक रोजगार मेला दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है।
इस वर्ष पहली बार यह जॉब फेयर जिला रोजगार कार्यालय गौतम बुद्ध नगर तथा उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जो रोजगार सृजन के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आयोजकों के अनुसार, यह क्षेत्र के सबसे बड़े जॉब फेयर में से एक है। अब तक 190 से अधिक शिक्षण संस्थानों के छात्र इसमें पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि 3600 से अधिक अभ्यर्थी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर चुके हैं। आयोजन स्थल पर स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठा सकेंगे।इस मेगा जॉब फेयर में दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, गुरुग्राम, बुलंदशहर और मथुरा सहित विभिन्न शहरों से अभ्यर्थियों के पहुंचने की उम्मीद है।
विशेष बात यह है कि 65 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां और हायरिंग पार्टनर्स इस आयोजन में भाग लेकर ऑन-द-स्पॉट भर्ती प्रक्रिया संचालित करेंगे, जिससे युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के व्यापक अवसर मिलेंगे।
यह आयोजन न केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत सेतु स्थापित करने का भी कार्य करेगा। HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का यह प्रयास क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने