Top News

श्रमिक दिवस के अवसर पर जनपद में 134 सरकारी अस्पतालों एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर तथा 67 निजी अस्पतालों सहित कुल 201 स्थानों पर मेगा हेल्थ कैंप में नि:शुल्क उपचार करायेंगे उपलब्ध

गौतमबुद्धनगर/ फेस वार्ता: उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार श्रमिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 01 मई, श्रमिक दिवस के अवसर पर जनपद गौतम बुद्ध नगर में एक भव्य मेगा हेल्थ कैंप का प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 तक आयोजन किया जा रहा है।
   प्रारंभ में जहां सभी सरकारी अस्पतालों के साथ 31 निजी अस्पतालों द्वारा इस अभियान में सहभागिता सुनिश्चित की जानी थी, वहीं अब यह पहल और भी व्यापक हो गई है। निजी क्षेत्र के अस्पतालों ने स्वेच्छा से आगे आकर इस जनकल्याणकारी अभियान को मजबूती प्रदान की है, जिसके परिणामस्वरूप अब यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल,  मैक्स हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल, फोर्टिस हॉस्पिटल, फेलिक्स हॉस्पिटल तथा शारदा हॉस्पिटल सहित कुल 67 निजी अस्पताल इस मेगा हेल्थ कैंप का हिस्सा बन चुके हैं।
     यह बढ़ती भागीदारी निजी अस्पतालों की सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनका यह सहयोग न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के प्रति उनके समर्पण को भी दर्शाता है।
     अब इस मेगा हेल्थ कैंप के माध्यम से 134 सरकारी अस्पतालों एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर के साथ-साथ 67 निजी अस्पतालों सहित कुल 201 स्थानों पर श्रमिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।जिससे अधिक से अधिक श्रमिक इस पहल का लाभ उठा सकेंगे।
      देखें सरकारी अस्पतालों एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर तथा निजी अस्पतालों की सूची

Post a Comment

और नया पुराने