Top News

होली के रंग, बुजुर्गों के संग: जीएलबी-आईएमआर के छात्रों ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के यूथ सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (YSR) क्लब द्वारा समाज के प्रति संवेदनशील पहल करते हुए राम लाल वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना और उनके प्रति अपनत्व व सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम में छात्रों ने वृद्धजनों के साथ फूलों और गुलाल से होली खेली, पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें आनंदित किया। इस दौरान स्वादिष्ट भोजन और मिठाइयों की भी व्यवस्था की गई। छात्रों ने बुजुर्गों के अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना, उनके साथ समय बिताया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
संस्थान की निदेशक डॉ. सपना राकेश ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों की संवेदनशीलता और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाते हैं। वहीं उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों में सहानुभूति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव होता है।
YSR क्लब की इस सराहनीय पहल ने यह संदेश दिया कि त्योहारों का वास्तविक आनंद तभी है, जब उन्हें समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर मनाया जाए।

Post a Comment

और नया पुराने