ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता,
ग्राम लडपुरा में स्थानीय निवासियों द्वारा गांव के समग्र विकास और बुनियादी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) का विधिवत गठन किया गया। एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन कराकर नई कार्यकारिणी का चयन भी किया गया है।
नवगठित कार्यकारिणी में सुबेदार रघुवर सिंह को अध्यक्ष, संतोष कुमार को सचिव, राजपाल सिंह को उपाध्यक्ष, अरुण कुमार भाटी को कोषाध्यक्ष तथा सत्यपाल को महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दयाचंद, सीमा सहित अन्य सदस्यों को भी एसोसिएशन में शामिल किया गया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुवर सिंह ने बताया कि गांव में प्रधान चुनाव समाप्त होने के बाद से विकास कार्यों में ठहराव आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी द्वारा भी गांव की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में गांववासियों ने एकजुट होकर RWA का गठन किया है, ताकि समस्याओं को संगठित तरीके से उठाया जा सके।गांव में गंदगी, जाम नालियां, टूटी पुलिया, जलभराव, सीवर और पेयजल की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एसोसिएशन का उद्देश्य इन सभी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है।अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और पत्रकारों के सहयोग से गांव में विकास कार्यों को गति मिलेगी और जल्द ही लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा
एक टिप्पणी भेजें