Top News

ग्रेटर नोएडा में जाट समाज का भव्य होली मिलन समारोह, फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र।

ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता: जाट समाज ग्रेटर नोएडा द्वारा इस वर्ष होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम YMCA परिसर में आयोजित हुआ, जहां समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
समाज के अध्यक्ष आर.बी. सिंह ने बताया कि जाट समाज हर वर्ष होली मिलन का आयोजन करता है, जिसका उद्देश्य समाज में सौहार्द और एकजुटता को मजबूत करना है। इस बार कार्यक्रम की खास बात फूलों से खेली गई होली रही, जिसने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन एवं पर्यावरण मंत्री के.पी. मलिक उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी एवं सुधीर चौधरी शामिल रहे।
समारोह के दौरान बच्चों और महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं बाहर से आए कलाकार रोनी रमन, नरदेव बेनीवाल और लोक कलाकारों ने होली के पारंपरिक रसिया प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन गजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में जयपाल पूनिया, सूरजपाल सिंह, अनिल चौधरी, कुशलपाल अत्री, राजीव अत्री, जगदीश पाल सिंह, विश्वजीत चौधरी, अजीत पूनिया, वीरेन्द्र पूनिया, जुगेन्दर तालान, विनोद प्रधान, हरप्रसाद सिंह, योगेन्द्र सिंह सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
यह आयोजन सामाजिक समरसता, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत उदाहरण 

Post a Comment

और नया पुराने