Top News

Queen's Carmel School द्वारा पुष्प उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल सह-आयोजन।

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण  Greater Noida Authority द्वारा आयोजित वार्षिक पुष्प महोत्सव का भव्य आयोजन 26 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक City Park Greater Noida में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन में पर्यावरण जागरूकता, सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस महोत्सव में Queen's Carmel School ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सह-आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नृत्य प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में 40 से अधिक विद्यालयों और व्यक्तिगत प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा, सृजनात्मकता और सामाजिक सरोकारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, ऊर्जा और समर्पण के साथ प्रदर्शन कर यह सिद्ध किया कि शिक्षा केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ भी उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को सांस्कृतिक, कलात्मक, सामाजिक और पर्यावरणीय क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। पुष्प उत्सव जैसे आयोजन रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और पर्यावरण चेतना को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम हैं।कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय ने आयोजन के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से संस्कृति और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता 

Post a Comment

और नया पुराने