नई दिल्ली/फेस वार्ता: बदरपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित यदी गार्डन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां सांसद रामबीर सिंह विधूड़ी के करकमलों द्वारा 200 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सांसद ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से देशभर में लाखों महिलाओं की रसोई को धुआं मुक्त बनाया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की भी विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के नेशनल चेयरमैन राकेश प्रजापति ने कहा कि यह गर्व की बात है कि मोदी जी के मार्गदर्शन में लाखों बहनों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, दिल्ली के चेयरमैन एवं पूर्व उपमहापौर राजकुमार ढिल्लो ने अपने संबोधन में कहा कि देश को विकसित भारत बनाने के लिए महिलाओं का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है और उज्ज्वला योजना इसमें अहम भूमिका निभा रही है।ढिल्लो ने गैस आपूर्ति को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि देश में किसी भी प्रकार के ईंधन की कमी नहीं है और आज 200 से अधिक महिलाओं को भरे हुए सिलेंडर के साथ गैस कनेक्शन देना इसका प्रमाण है। उन्होंने यह भी बताया कि बदरपुर विधानसभा में पहले भी सैकड़ों महिलाओं को गैस कनेक्शन देकर सम्मानित किया जा चुका है।कार्यक्रम में मुख्य वालंटियर खुशबू शर्मा, कोंडली विधानसभा की सह-संयोजिका बनिता जेना, एचपी गैस एजेंसी के संचालक डी.के. शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गैस कनेक्शन पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया।
एक टिप्पणी भेजें