Top News

जेवर में हुआ भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन, सैनिकों के साहस और नारी शक्ति का हुआ अभिनंदन।

जेवर/ फेस वार्ता: भारत शर्मा: जेवर में भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन, वीर सैनिकों और मातृशक्ति का हुआ सम्मान, वीर सैनिकों के त्याग को नमन, जेवर में आयोजित हुआ भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन"* जेवर में आयोजित “भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन” में देश की सीमाओं की रक्षा कर मातृभूमि की सेवा करने वाले वीर सैनिकों से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों के साहस, अनुशासन और अदम्य राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि इन वीर सपूतों ने अपने पराक्रम और समर्पण से भारत की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाया है, इसलिए पूरा हिंदुस्तान उनके त्याग और बलिदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा। जेवर  विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि भूतपूर्व सैनिक केवल सीमा पर ही नहीं, बल्कि समाज में भी अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।"  इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों की धर्मपत्नी एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायी बना दिया।  जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि सैनिकों के साहस और समर्पण के पीछे उनके परिवारों, विशेषकर मातृशक्ति का त्याग, धैर्य और अटूट समर्थन भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। नारी शक्ति ही परिवार और राष्ट्र दोनों को मजबूती प्रदान करती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम उत्तर प्रदेश सब एरिया मेरठ के जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा उपस्थित रहे।  इस मौके कर मेजर जनरल सुमित राणा ने भी भूतपूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि 'देश की रक्षा में सैनिकों और उनके परिवारों का योगदान अमूल्य है और समाज को उनके सम्मान के लिए सदैव आगे आना चाहिए।" इस अवसर पर उपस्थित सभी भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया तथा उनके अनुभवों और सुझावों को भी सुना गया।   जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश की रक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करना हम सभी का दायित्व है।  इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, उनके परिवारिजन तथा क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने