Top News

इम्पीरियल विद्या फाउंडेशन का वार्षिक समारोह विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

नोएडा वेस्ट/ फेस वार्ता भारत भूषण शर्मा: 
इम्पीरियल विद्या फाउंडेशन, जलालपुर में आयोजित वार्षिक समारोह (एनुअल फंक्शन) इस वर्ष अत्यंत भव्य, सफल और यादगार रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नृत्य, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के संस्थापक एवं संचालक प्रिंस उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा मैनेजर मनोज प्रजापति के सहयोग से समारोह का सफल आयोजन संभव हो सका।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
विशेष रूप से नृत्य प्रस्तुतियों को तैयार कराने में डांस शिक्षिकाओं दिशा और आशना का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं और दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ भाषण प्रस्तुत किए, जबकि समूह एवं एकल नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफियाँ देकर सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह के मंच संचालन को भी दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन फरहान, हिमांशु सर, प्राची गुप्ता, दिशा और रूबी द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं मनोरंजक ढंग से किया गया। संचालन के दौरान प्रस्तुत प्रेरणादायक संदेश, हास्य संवाद और उत्साहवर्धक शायरियों ने कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया।
जलालपुर में आयोजित इस समारोह ने बच्चों को शहर जैसे भव्य मंच और वातावरण का अनुभव कराया। अभिभावकों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय की शिक्षा एवं गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया।विद्यालय प्रबंधन ने समारोह की सफलता के लिए सभी शिक्षक, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया 

Post a Comment

और नया पुराने