ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना रहा।इस दौरान बच्चों को पेड़-पौधों के महत्व, स्वच्छ वातावरण और हरियाली के लाभों के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प भी लिया।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सेहगल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन और पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को इनके संरक्षण और संवर्धन में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था और यह पहल विद्यालय परिसर में हरियाली व पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सफल प्रयास सिद्ध हुई। विद्यालय प्रबंधन ने भी इसे विद्यार्थियों में प्रकृति प्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने की महत्वपूर्ण पहल है
एक टिप्पणी भेजें