दादरी/ फेस वार्ता: क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। क्षेत्रीय विधायक तेजपाल सिंह नागर द्वारा विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी मार्गों के निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया।इस अवसर पर जिन सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास हुआ, उनका विवरण इस प्रकार है—दादरी बिसाहड़ा से रनौली लतीकपुर मार्ग
प्रस्तावित लंबाई: 1.30 किलोमीटर
स्वीकृत लागत: ₹45.31 लाख
सीदीपुर से चौना मार्ग
प्रस्तावित लंबाई: 1.850 किलोमीटर
स्वीकृत लागत: ₹66.98 लाख
महाराणा प्रताप मूर्ति से काली मंदिर मार्ग
प्रस्तावित लंबाई: 0.500 किलोमीटर
स्वीकृत लागत: ₹6.60 लाख
इन सभी परियोजनाओं पर कुल ₹118.89 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा के समग्र विकास हेतु सड़क, जल, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन सड़कों के निर्माण से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक प्रगति को मजबूती मिलेगी। स्थानीय जनता ने सड़क निर्माण कार्यों के लिए विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए इसे दादरी विधानसभा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
एक टिप्पणी भेजें