दिल्ली/ फेस वार्ता: भारत की अग्रणी पेंट और डेकॉर कंपनी एशियन पेंट्स अपनी लोकप्रिय होम डेकोर और स्टोरीटेलिंग सीरीज़ ‘एशियन पेंट्स व्हेयर द हार्ट इज़’ के नौवें सीज़न के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट आई है। इस नए सीज़न में देश की पांच चर्चित हस्तियों के घरों की झलक दिखाई जाएगी, जहां स्टाइल, भावनाएं और व्यक्तिगत जीवन का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा।इस सीज़न में जिन हस्तियों के घर दर्शकों को देखने मिलेंगे, उनमें सोनाक्षी सिन्हा–ज़हीर इकबाल, गौतम गंभीर, कीर्ति सुरेश–एंटनी थट्टिल, अर्चना पूरन सिंह–परमीत सेठी, और अमन व प्रिया गुप्ता शामिल हैं। हर घर अपने डिजाइन, रंग और व्यक्तित्व के कारण अलग पहचान रखता है, लेकिन सभी घरों में एक समान तत्व है—अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव।
अर्चना और परमीत का मढ़ स्थित एंग्लो-स्पेनिश स्टाइल से प्रेरित घर वर्षों से परिवार की यादों और अनुभवों के साथ विकसित हुआ है। वहीं, कीर्ति और एंटनी का कोच्चि स्थित घर रंगों और भावनाओं के प्रति उनके प्राकृतिक लगाव को दर्शाता है। सोनाक्षी और ज़हीर का पेंटहाउस ‘सादा’ आधुनिकता और व्यक्तिगत भावनाओं का संतुलित संगम प्रस्तुत करता है।
गौतम गंभीर का शांत और रोशनी से भरपूर घर उनकी सार्वजनिक छवि से अलग एक सुकून भरी दुनिया को दर्शाता है, जहां क्रिकेट से जुड़ी यादों के लिए एक विशेष स्थान बनाया गया है। वहीं गुरुग्राम स्थित अमन और प्रिया का घर खुलेपन और पारिवारिक समय को प्राथमिकता देता है, जहां बच्चों के खेलने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए भरपूर जगह है।
इस सीज़न में यह भी दर्शाया गया है कि घरों में रंग, टेक्सचर और सजावट केवल सौंदर्य नहीं, बल्कि भावनाओं की अभिव्यक्ति भी होते हैं। ब्यूटीफुल होम्स पेंटिंग सर्विसेज़ और एशियन पेंट्स के विशेष फिनिश जैसे निलाया आर्क और रॉयल प्ले टेक्सचर घरों को अनूठी पहचान देते हैं।इस बार शो के साथ एक नया आकर्षण भी जोड़ा गया है — ‘एशियन पेंट्स व्हेयर द हार्ट इज़ लुकबुक’। यह एक डिजाइन गाइड है, जिसमें शो में दिखाए गए घरों में इस्तेमाल रंगों, टेक्सचर और डेकोर स्टाइल की विस्तृत जानकारी दी गई है, ताकि दर्शक इन्हें अपने घरों में भी अपना सकें।लॉन्च अवसर पर एशियन पेंट्स के एमडी और सीईओ अमित सिंगल ने कहा कि यह सीरीज़ लोगों को अपने घरों को सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि अपनी पहचान और व्यक्तित्व के रूप में देखने की प्रेरणा देती है। 1 बिलियन से अधिक व्यूज़ के साथ यह शो भारत के सबसे लोकप्रिय होम डेकोर कार्यक्रमों में शामिल हो चुका है।
सीज़न 9 यह संदेश दोहराता है कि खूबसूरत घर परफेक्ट नहीं होते, बल्कि वे व्यक्तिगत होते हैं, और एशियन पेंट्स लोगों के सपनों के घर को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है
एक टिप्पणी भेजें