Top News

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने जिला कारागार में लगाया नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर, 245 लाभार्थियों को मिला लाभ।


ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता न्यूज: सामाजिक सरोकारों के तहत रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा जिला कारागार लुक्सर में एक नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस सेवा परियोजना के अंतर्गत कुल 245 लोगों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 200 लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। साथ ही आवश्यकता अनुसार दवाइयाँ भी वितरित की गईं, जिससे अनेक लोगों को बेहतर दृष्टि एवं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के सफल संचालन में कारागार प्रशासन की ओर से संजय सिंह एवं एस. एस. गौतम का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसके लिए क्लब ने आभार व्यक्त किया।क्लब की ओर से सेवा कार्य में सरदार मनजीत सिंह, विनोद कसाना, ऋषि के अग्रवाल, एम. पी. सिंह, संजय गर्ग, रंजीत सिंह तथा अंकुर गर्ग की सक्रिय उपस्थिति और सहभागिता रही। रोटरी क्लब का यह प्रयास समाज के प्रति उसकी सेवा भावना, संवेदनशीलता और मानवीय दायित्व को दर्शाता है। क्लब ने भविष्य में भी जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुँचाने के लिए ऐसे जनसेवा कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।इस संबंध में जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना द्वारा दी गई।

Post a Comment

और नया पुराने