ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि संगठन ब्राहमण सभा (पंजी.) उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में यूजीसी विनियम-26 को वापस लेने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
सभा के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र पचौरी ने कहा कि यदि यह विनियम लागू होता है तो सामान्य वर्ग के लिए उत्पीड़न का कारण बन सकता है, जो न्यायोचित नहीं होगा। उनके अनुसार यह एक पक्षीय निर्णय समाज में असमानता और भेदभाव को बढ़ावा दे सकता है।सभा के संयोजक जी. पी. गोस्वामी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से सवर्ण समाज ने मांग की है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा प्रस्तावित इस विनियम को पुनः परीक्षण हेतु वापस लिया जाए, ताकि सामाजिक संतुलन एवं पारंपरिक मूल्यों को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।ज्ञापन सौंपने के दौरान सभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें धन प्रकाश शर्मा, कुलदीप शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, देवी शरण शर्मा, अशोक शर्मा, ऋषिकेश त्रिपाठी, डॉ. एस. एन. शैली, अखिलेश पाठक, यतेन्द्र शर्मा, वेद कुमारी, रवींद्र शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, कपिल शर्मा, ललित शर्मा, ममता तिवारी, गौरव उपाध्याय तथा प्रियंका उपाध्याय शामिल रहे।सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि समाजहित और राष्ट्रीय एकता को ध्यान में रखते हुए सरकार को इस विषय पर पुनर्विचार करना
एक टिप्पणी भेजें