Top News

समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल ने ओपॉ फ़ाउंडेशन ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में 25 ज़रूरतमंद कन्याओं का विवाह समारोह

 ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: ग्रेटर नोएडा के समजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल ने ओपॉ फ़ाउंडेशन ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में 25 ज़रूरतमंद कन्याओं का विवाह समारोह दिनांक 14-2-26 दिन शनिवार को D 48 साइट फ़ोर ग्रेटर नोएडा पर बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
मनोज सिंघल ने बताया सभी 25 दूल्हे की बारात घोड़ा बग्गी में बैठकर जय किसान खल भंडार साईट 4 से शुरू होकर बैंड बाजे ,ढोल नगाड़े और आतिशबाज़ी के साथ विवाह स्थल पर पहुँची। विवाह स्थल पर पहुचे सभी दूल्हों का गेट पर पूनम अग्रवाल और अन्य महिलाएँ द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया । 
ओमप्रकाश अग्रवाल और पूनम अग्रवाल की शादी की वर्षगांठ पर पिछले 5 वर्ष से लगातार ये आयोजन किया जा रहा है जिसमें अब तक 108 कन्यायों का विवाह संपन्न कराया गया है। सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र पहुचे ।कार्यक्रम में ओमप्रकाश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल , मनोज सिंघल , अनुज सिंघल , अमन अग्रवाल , क्रति अग्रवाल , आकाश अग्रवाल , राशि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे । 

Post a Comment

और नया पुराने