Top News

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को अतिउत्कृष्ट सेवा पदक और प्रशस्ति पत्र हेतु नामित किया गया था!

गौतमबुद्धनगर/ फेस वार्ता: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) के अवसर पर उत्कृष्ट/ सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को उनके समर्पित सेवाओं, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अतिउत्कृष्ट सेवा पदक और प्रशस्ति पत्र हेतु नामित किया गया था। दिनांक 27.01.2026 को डीसीपी सेंट्रल नोएडा, शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा कुल 63 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को अतिउत्कृष्ट सेवा पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा द्वारा सभी सम्मानित अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के लिए बधाई दी और अन्य पुलिसकर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

और नया पुराने