गौतमबुद्धनगर/फेस वार्ता: ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क एक में स्थित हरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के शिक्षा विभाग के त्रिदिवसीय स्काउट गाइड शिविर कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों की विकास करना रहा। टेंट निरीक्षण, टोली परिचय जैसे गतिविधियां के शिविर को रोचक बनाया। शुभारंभ में संस्थान के प्रबंधक एच एस बंसल, सचिव अनिल बंसल, शह सचिव अनमोल बंसल, समूह निदेशक डॉ सुधीर कुमार, कार्यकारी निर्देशक डॉ विक्रांत चौधरी शिक्षा विभाग की प्राचार्य डॉ मनोरमा ने मा सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान के प्रबंधक एच एस बंसल स्काउट गाइड की महत्वता बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्राचार्य डॉ मनोरमा ने स्काउट गाइड की गतिविधियों, नियमों एवं समाज सेवा अनुशासन, सेवा भाव नेतृत्व, आचरण को विकसित करने की भावना व पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान भी किया। त्री दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह संस्थान के परिसर में संपन्न हुआ इस शिविर का आयोजन हिंदुस्तान स्काउट गाइड, उत्तर प्रदेश प्रशिक्षक मोहित, श्रीमती मोनिका एवं श्रीमती निधि के द्वारा संचालन किया गया।स्काउट गाइड शिविर में पिरामिड, प्राथमिक चिकित्सा, विभिन्न प्रकार की गांठें, विशेष प्रकार की तालियां, नुक्कड़ नाटक, नृत्य व खेल कूद जैसे गतिविधियां का आयोजन किया गया। शिविर के आखिरी दिन छात्रों के द्वारा तंबू का निर्माण किया गया और मुख्य अतिथियों ने निरीक्षण किया। इस शिविर के समापन पर भागीदारी करते हुए छात्र छात्रों ने सीमित साधनों से शिविर की सजावट की। तंबू में विभिन्न राज्यों की भेषभूषा खान पान लोक नृत्य की झलक दिखाई दी। इस दौरान छात्र छात्रों मेडल सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस शिविर में शिक्षा विभाग से डॉ रेखा, श्रीमती वंदना, श्रीमती आयशा, कु विधि राणा, देवेंद्र शर्मा एवं इमरान खान भी उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य डॉ मनोरमा ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और ऐसे कार्यक्रमों को भविष्य में भी आयोजित करने की बात कही।
एक टिप्पणी भेजें