Top News

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का सराहनीय प्रयास: HIMT संस्थान में रक्तदान शिविर।

ग्रेटर नोएडा, फेस वार्ता: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा HIMT ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ संकाय सदस्यों एवं स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो उनकी सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं को दर्शाता है।
शिविर के दौरान कुल 53 यूनिट बहुमूल्य रक्त एकत्रित किया गया। क्लब अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल ने बताया कि रोटरी ब्लड बैंक नोएडा में रक्त की कमी को देखते हुए यह शिविर आयोजित किया गया। HIMT ग्रुप के चेयरमैन एच. एस. बंसल के सहयोग से यह आयोजन संभव हो सका।
हालांकि, स्वास्थ्य मानकों के कारण 54 इच्छुक छात्र कम हीमोग्लोबिन और वजन की कमी के चलते रक्तदान नहीं कर सके, लेकिन उनकी सहभागिता भी सराहनीय रही।
इस अवसर पर HIMT ग्रुप के चेयरमैन एच. एस. बंसल ने रोटरी क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण है और ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
शिविर का सफल संचालन प्रबंधन अध्ययन विभाग के निदेशक प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा चेयरमैन एच. एस. बंसल, ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार सहित अन्य निदेशकों एवं विभागाध्यक्षों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष अतुल जैन, सचिव निखिल गर्ग, कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा, सरदार रंजीत सिंह (मणि) समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने दी।

Post a Comment

और नया पुराने