दादरी ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “गाँव चलो अभियान” के अंतर्गत दादरी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया।
विधायक ने घोड़ी बछेड़ा, मॉयचा, रिठौरी, अजायपुर, रायपुर, रामपुर फतेहपुर, जुनपत, मकौड़ा और पाली गांवों का दौरा कर जनसंवाद कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव विधायक के सामने रखे, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर काम करते हुए हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। “गाँव चलो अभियान” इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से कार्यकर्ता घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे। अभियान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और भाजपा के प्रति उनका विश्वास लगातार मजबूत होता नजर आया।
एक टिप्पणी भेजें