ग्रेटर नोएडा, फेस वार्ता:भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए गौतमबुद्धनगर में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय कैमराला चक्रसैनपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने तुगलपुर निवासी जरीफ अली चेची को जिला महासचिव, जबकि शुब्बन अली चेची को छात्रसंघ का जिलाध्यक्ष (गौतमबुद्धनगर) नियुक्त किया।
जरीफ अली चेची इससे पहले भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) से जुड़े रहे हैं और किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, शुब्बन अली चेची एक बीबीए की छात्रा हैं और सामाजिक मुद्दों के प्रति उनकी सक्रियता को ध्यान में रखते हुए उन्हें छात्रसंघ की कमान दी गई है।यह नियुक्तियां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शौकत अली चेची के दिशा-निर्देश पर की गईं। जिला अध्यक्ष जोगेन्द्र नागर उर्फ खिज्जू पहलवान ने दोनों पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को जनपद में और मजबूती मिलेगी।महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयोजक रेखा सिवाल ने कहा कि जरीफ अली चेची के पास किसानों की समस्याओं को लेकर लंबा अनुभव है, जिससे संगठन को लाभ मिलेगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष योगेश वैष्णव ने शुब्बन अली चेची की प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनमें किसानों, मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए काम करने का मजबूत जज्बा है।
उन्होंने बताया कि संगठन के प्रति किसानों और आम लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और वर्तमान में भारतीय किसान यूनियन (बलराज) 22 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, जहां रोजाना नए सदस्य जुड़ रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें