ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:। ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ने एक बार फिर कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष के परिणामों में आरव पूनिया (98.2%) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं शेख ताज (97.8%) और अंजनी सिंह (97.8%) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया।
इसके अलावा अन्य मेधावी विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त किए। इनमें अंकदेव पांडेय (97%), प्रगति चौहान (97%), आरिनी सिंह (95.4%), ओजस्व खारी (94.8%), पियूष वर्मा (94.2%), वत्सल श्रीवास्तव (93.8%), निवेदिता (93.4%), प्रश्रय वत्स (93.4%), इशिता शर्मा (93.2%), राजदीप विश्वकर्मा (93%), सोम्यता यादव (92.6%), अथर्व सेंगर (92.6%), ऋषभ भटनागर (92.2%), अभिनव प्रभात (92%), आयुष कुशवाहा (91.8%), नाइनेशिया (91.4%), शिवान्या (91.4%), पंक्टि मोहन (91%), तान्या ढोलानी (90.2%) एवं कृतिका भाटी (90%) प्रमुख हैं।
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में भी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अंग्रेजी में शेख ताज ने 100% अंक प्राप्त किए।
सामाजिक विज्ञान में अंजनी सिंह ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में आरव पूनिया, अंजनी सिंह, अंकदेव पांडेय, पियूष वर्मा, आयुष कुशवाहा और तान्या ढोलानी ने 100% अंक प्राप्त किए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू कौल रैना ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी छात्र इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।
एक टिप्पणी भेजें