ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GNIT), आईपीयू कैंपस में PTEMS अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन किया गया। यह सम्मेलन GN Group of Institutes के तत्वावधान में चेयरमैन बी. एल. गुप्ता के मार्गदर्शन में हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन एवं ऑनलाइन) में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के निदेशक डॉ. सोमेन्द्र शुक्ला के कुशल नेतृत्व में हुआ।
कॉन्फ्रेंस का मुख्य आकर्षण विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में उन्होंने नवाचार, शोध एवं शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के महत्व पर जोर दिया।
इस अवसर पर Adobe के CEO सौरभ चंद्र अग्रवाल, Intel USA के विशेषज्ञ डॉ. मारियो, मलेशिया से डॉ. जेया प्रभवती एवं डॉ. सिटी नुरुल हुडा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।
इसके अतिरिक्त डॉ. सपना कटियार एवं Guru Gobind Singh Indraprastha University के प्लेसमेंट डायरेक्टर डॉ. अजय सिंगोली की सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कॉन्फ्रेंस में तकनीकी एवं प्रबंधन के उभरते विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का सफल समन्वय सुजीत कुमार द्वारा किया गया।
अंत में संस्थान की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
एक टिप्पणी भेजें