Top News

रक्तदान शिविर में प्रज्ञान स्कूल के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, 57 यूनिट रक्त संग्रह

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा इंटरेक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाजसेवा की मिसाल पेश की। शिविर में कुल 84 अभिभावकों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 57 यूनिट बहुमूल्य रक्त संग्रहित किया गया।इस अवसर पर इंटरेक्ट क्लब की इंचार्ज श्रीमती ज्योत्सना वत्स एवं उनकी समर्पित वॉलंटियर टीम ने पीटीएम के दौरान अभिभावकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उनके प्रयासों का ही परिणाम रहा कि अभिभावकों, विशेषकर महिला शक्ति, ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और शिविर को सफल बनाया।
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा एवं इंटरेक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल द्वारा पूर्व में भी कई सफल सेवा प्रोजेक्ट्स आयोजित किए जा चुके हैं। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस मौके पर क्लब अध्यक्ष रो. ऋषि के अग्रवाल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।
रोटरी इंटरनेशनल का उद्देश्य “Service Above Self” के सिद्धांत पर समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचाना है, जबकि इंटरैक्ट क्लब युवाओं में नेतृत्व, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। ऐसे संयुक्त प्रयास समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर में क्लब की ओर से रो. सौरभ बंसल, रो. अतुल जैन, रो. रंजीत सिंह, रो. एम.पी. सिंह, रो. अंकुर गर्ग, रो. राकेश भाटी, रो. राहुल शर्मा एवं रो. मनीष डावर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी रो. विनोद कसाना ने दी।

Post a Comment

और नया पुराने