ग्रेटर नोएडा बेस्ट/ फेस वार्ता भारत शर्मा: जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय बिसरख में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्प सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोहसिना किदवई के निधन पर भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि 136 वर्ष पूर्व एक ऐसे युगदृष्टा का जन्म हुआ, जिन्होंने देश की सामाजिक विषमताओं को दूर करने और समाज के पुनरुत्थान के लिए जनजागरण का कार्य प्रारंभ किया।वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता दुष्यंत नागर ने कहा कि संविधान सभा द्वारा जब देश के संविधान के निर्माण की जिम्मेदारी बाबा साहब को सौंपी गई, तब उन्होंने एक ऐसी मजबूत और दूरदर्शी व्यवस्था की नींव रखी, जिसके माध्यम से भारत आने वाले सैकड़ों वर्षों तक सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।
कांग्रेस संगठन की उपाध्यक्ष एवं महासचिव निशा शर्मा ने कहा कि बाबा साहब एक प्रकाश स्तंभ की तरह हैं, जिनसे हर व्यक्ति को जीवन में कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव धर्म सिंह जीनवाल ने कहा कि हजारों वर्षों में ऐसे महान व्यक्तित्व जन्म लेते हैं, जो दलित, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। जिला कांग्रेस महासचिव रमा नैय्यर ने मोहसिना किदवई को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस की विचारधारा और आमजन के हितों के लिए समर्पित किया। वहीं, महासचिव रमेश यादव ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ऐसे महान विचारक थे, जिन्होंने आने वाले हजारों वर्षों के भारत की दिशा तय करने वाली सोच दी।इस अवसर पर दुष्यंत नागर, निशा शर्मा, हरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, श्रुति कुमारी, धर्म सिंह जीनवाल, बिन्नू नेताजी, रमा नैय्यर, रमेश यादव, देवेश चौधरी, विपिन त्यागी, सचिन शर्मा, सुबोध भट्ट, रमेश वाल्मीकि, धीरा, प्रिंस भाटी, गौरव वशिष्ठ, यूनुस, अरविंद रेक्सवाल, नीरज शर्मा, सचिन भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें