Top News

HIMT में ‘जेनेसिस 2026’ की धूम, फ्रेशर्स ने टैलेंट और स्टाइल से जमाया रंग

ग्रेटर नोएडा, फेस वार्ता: 3 अक्टूबर 2026/ फेस वार्ता। हरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (HIMT), ग्रेटर नोएडा में BBA और MBA के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘जेनेसिस 2026’ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता, व्यक्तित्व और स्टाइल का शानदार प्रदर्शन किया। संगीत, फैशन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और इंटरैक्टिव गतिविधियों से पूरा परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का HIMT परिवार में स्वागत करने के साथ-साथ उनके बीच आपसी मेलजोल, संवाद और टीम भावना को बढ़ावा देना रहा। विभिन्न गतिविधियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

फ्रेशर्स के खिताबों पर रहा खास आकर्षण

‘जेनेसिस 2026’ का प्रमुख आकर्षण ‘मिस्टर एंड मिस फ्रेशर’, ‘स्टाइल आइकॉन’ और ‘शोस्टॉपर’ का चयन रहा। प्रतिभागियों का मूल्यांकन आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, संवाद शैली, प्रस्तुति कौशल और मंच पर उनकी उपस्थिति सहित विभिन्न मानकों पर किया गया।

कार्यक्रम में MBA से अभिषेक गौतम को मिस्टर फ्रेशर और खुशी को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं BBA से दक्ष प्रीत सिंह ने मिस्टर फ्रेशर और प्रियांशी ने मिस फ्रेशर का खिताब हासिल किया।

MBA में कृष्णा को मिस्टर स्टाइल आइकॉन और सोनिया को मिस स्टाइल आइकॉन, जबकि BBA में विवेक को मिस्टर स्टाइल आइकॉन और अंकिता को मिस स्टाइल आइकॉन चुना गया। शोस्टॉपर बॉयज का खिताब आयुष और शोस्टॉपर गर्ल्स का खिताब आरती ने अपने नाम किया।

शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास भी जरूरी : सुधीर कुमार

इस अवसर पर HIMT ग्रुप के चेयरमैन एच.एस. बंसल ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। ग्रुप के सेक्रेटरी अनिल कुमार बंसल एवं जॉइंट सेक्रेटरी अनमोल बंसल ने सभी फ्रेशर्स को बधाई देते हुए HIMT परिवार में उनका स्वागत किया।

ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता, संवाद कौशल और टीमवर्क जैसी क्षमताओं के विकास का भी महत्वपूर्ण समय है।

इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें चुनौतियों के बावजूद निरंतर आगे बढ़ने और कभी हार न मानने के लिए प्रेरित किया।

वहीं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. विक्रांत चौधरी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान BBA और MBA के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगीत, फैशन, प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। आयोजन के सफल समापन पर विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों और आयोजन टीम की सराहना की गई।
‘जेनेसिस 2026’ ने HIMT में नए विद्यार्थियों के लिए नई दोस्ती, नए अवसर, नई उम्मीदों और नए अनुभवों से भरे शैक्षणिक सफर की शानदार शुरुआत की।

Post a Comment

और नया पुराने