Top News

सूरजपुर में रोटरी क्लब ग्रीन का मेगा स्वास्थ्य शिविर, 350 से अधिक लोगों ने उठाया निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: रोटरी क्लब ग्रीन का मेगा स्वास्थ्य शिविर
हृदय, स्त्री एवं नेत्र रोगों की जांच के साथ बीपी, शुगर और ईसीजी की सुविधा; जरूरतमंदों को दवाइयां और चश्मे भी वितरित
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन एवं आनंद स्पेक्ट्रम आई हॉस्पिटल के सहयोग से आर्य समाज मंदिर, सूरजपुर में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 350 से अधिक लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में हृदय रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग एवं जनरल फिजिशियन से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी निःशुल्क की गईं। जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां एवं चश्मे भी वितरित किए गए।
रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को समय पर जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। क्लब भविष्य में भी जनहित में ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहेगा।
शिविर के सफल आयोजन में आर्य समाज मंदिर के वरिष्ठ पदाधिकारी पंडित मूलचंद शर्मा का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष रो. निखिल गर्ग, सचिव रो. राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष रो. संजय गर्ग सहित रो. अतुल जैन, रो. रंजीत सिंह, रो. शिव कुमार गुप्ता, रो. महेश शर्मा एवं रो. अंकुर गर्ग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी रो. विनोद कसाना ने दी।
खबर को और संक्षिप्त बनाएं

Post a Comment

और नया पुराने