उद्योग विशेषज्ञ ने बताए AI के व्यावहारिक अनुप्रयोग, तकनीकी क्षेत्र में बढ़ती भूमिका और करियर के अवसर
ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता:। आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से GRAStech के सहयोग से बी.टेक. CSE, CSE-AIML एवं CSE-DS तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “Generative AI & Agentic AI” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेजी से हो रहे नवीनतम विकास, इसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों और तकनीकी उद्योग में बढ़ती उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। सत्र को GRAStech के AI Expert श्री अंकित मिश्रा ने संबोधित किया।
श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों को जनरेटिव AI और एजेंटिक AI की अवधारणाओं, उनके व्यावहारिक उपयोग तथा तकनीकी उद्योग में बुद्धिमान और स्वायत्त AI प्रणालियों की बढ़ती भूमिका के बारे में जानकारी दी। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने इन उभरती तकनीकों को वास्तविक उद्योग आवश्यकताओं से जोड़कर समझा।
कार्यशाला में AI के क्षेत्र में उभरते करियर अवसरों और उद्योग की बदलती मांगों पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों को तेजी से विकसित हो रहे AI क्षेत्र में आवश्यक तकनीकी कौशल और संभावनाओं से परिचित कराया गया।
कार्यशाला का आयोजन डॉ. मयंक गर्ग, निदेशक, आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज; डॉ. विष्णु शर्मा, डीन एकेडमिक्स; डॉ. जया सिन्हा, HOD (CSE); डॉ. संध्या उमराव, HOD (CSE-AIML); तथा डॉ. निशांत गुप्ता, प्रोफेसर, CSE के मार्गदर्शन में किया गया।
संस्थान के अनुसार, इस प्रकार के उद्योग-केंद्रित कार्यक्रम विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित ज्ञान के साथ नवीनतम तकनीकी विकास को समझने और उद्योग विशेषज्ञों से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यशाला ने उद्योग-उन्मुख शिक्षा, उभरती तकनीकों के प्रति जागरूकता और उद्योग-अकादमिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एक टिप्पणी भेजें