नोएडा, फेस वार्ता: 30 सितंबर 2026। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों, संस्थाओं, संगठनों और जनप्रतिनिधियों की ओर से मिले स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
जन्मदिन के अवसर पर विधायकगण, भाजपा के नोएडा महानगर एवं गौतमबुद्ध नगर संगठन के पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधि, सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं, एनजीओ, आरडब्ल्यूए, एओए तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने डॉ. महेश शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि लोगों का प्रेम, विश्वास और आत्मीयता उनके लिए अत्यंत मूल्यवान है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन उनके लिए केवल व्यक्तिगत उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पुनः स्मरण करने का अवसर भी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरणा लेते हुए वह ‘सेवा संकल्प’ को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। समाज और जनमानस की आवश्यकताओं को समझते हुए जनसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भूमिका निभाना उनका निरंतर प्रयास रहेगा।
डॉ. शर्मा ने कहा कि जनता का विश्वास किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए बड़ी जिम्मेदारी है। लोगों का प्रेम और विश्वास उनके लिए प्रेरणा भी है और दायित्व भी। उन्होंने कहा कि वह इस विश्वास का सम्मान करते हुए समाज और जनता की सेवा के लिए आगे भी पूरी तत्परता से कार्य करने का प्रयास करेंगे।
निराश्रितों के बीच मनाया जन्मदिन
जन्मदिन के अवसर पर डॉ. महेश शर्मा नोएडा स्थित ‘अपना घर अपना आश्रम’ पहुंचे। यहां उन्होंने निवासरत निराश्रित एवं बेसहारा लोगों के बीच समय बिताया और उन्हें ससम्मान भोजन कराया। उन्होंने सभी के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर, विधायक मीनाक्षी सिंह, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नोएडा महानगर जिलाध्यक्ष महेश चौहान, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, चेयरमैन भगवान दास सिंघल, चेयरमैन दीपक, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, सत्यप्रकाश सिंह, सुरेश चंद शर्मा, प्रशांत त्यागी, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा, सत्यानारायण महावर, शशिधर उपाध्याय, मनीष तिवारी, दीनबंधु कुमार कुशवाहा, प्रदीप चौहान, नीरज चौधरी, रामकिशन यादव, देवा भाटी, अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, योगेंद्र चौधरी, महेश अवाना, विनोद शर्मा, डिम्पल आनंद, गोपाल गौर, भूपेंद्र सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव गर्ग, राजेश सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
डॉ. महेश शर्मा ने अंत में जन्मदिन पर प्राप्त शुभकामनाओं, आशीर्वाद और स्नेह के लिए सभी लोगों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
एक टिप्पणी भेजें