Top News

गांधी जयंती पर जीडी गोयनका स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा

नन्हे विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और प्रस्तुतियों के जरिए दिया सत्य, अहिंसा व स्वच्छता का संदेश
ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन-मूल्यों, सत्य, अहिंसा, शांति और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में नर्सरी-ए और नर्सरी-बी के नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ सभा का संचालन किया। बच्चों ने गीत, नृत्य और विभिन्न शिक्षाप्रद प्रस्तुतियों के माध्यम से महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और उनके संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए सत्य बोलने, दूसरों के प्रति दयालु एवं सहयोगी बनने, शांति बनाए रखने और स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों को गांधी जी के प्रसिद्ध संदेश “बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत बोलो” का अर्थ भी सरल तरीके से समझाया गया।
विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों को गांधी जी के विचारों से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल, मंचीय प्रस्तुति और टीम भावना विकसित करने का अवसर दिया। गीत और नृत्य जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सीखने के साथ अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया।
गांधी जयंती की यह विशेष प्रार्थना सभा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, मनोरंजक और प्रेरणादायक रही। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने सत्य, शांति, स्वच्छता और सकारात्मक व्यवहार जैसे जीवन-मूल्यों को अपनाने का संदेश लिया।

Post a Comment

और नया पुराने