ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता, 2 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर कौशल्या वर्ल्ड स्कूल द्वारा अल्फा कमर्शियल मार्केट में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती कुशल सिंह ने किया। विद्यालय के वरिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए क्षेत्र की सफाई की और स्वच्छता के प्रति सामुदायिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
अभियान के दौरान छात्रों ने दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। इस पहल के माध्यम से गांधी जी के स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।
श्रीमती कुशल सिंह ने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी केवल स्वच्छता के महत्व को समझें ही नहीं, बल्कि स्वयं आगे बढ़कर उसे अपने आचरण का हिस्सा बनाएं। ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में जिम्मेदारी, नेतृत्व और समाज के प्रति संवेदनशीलता विकसित करती हैं। स्वच्छ परिसर केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक संस्कारित समाज की पहचान है।”
एक टिप्पणी भेजें