सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, भारतीय परंपराओं और आपसी सौहार्द का दिया संदेश
ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में डांडिया उत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक उमंग के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, मधुर संगीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से संस्थान का परिसर उत्सव के रंगों में सराबोर हो गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किए। संगीत की धुनों पर थिरकते विद्यार्थियों के उत्साह और उमंग ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को करीब से समझने का अवसर मिला। साथ ही, कार्यक्रम ने आपसी सहयोग, एकता और सांस्कृतिक सद्भाव की भावना को भी प्रोत्साहित किया।
सांस्कृतिक गतिविधियां सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी: संदीप गोयल
संस्थान के प्रबंध निदेशक श्री संदीप गोयल ने अपने संदेश में कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और टीम भावना का विकास होता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।
भारतीय संस्कृति हमारी पहचान: बिंदिया गोयल
अकादमिक निदेशक श्रीमती बिंदिया गोयल ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ने के साथ उनमें आपसी सद्भाव, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।कार्यक्रम का समापन उत्साह, उल्लास और यादगार पलों के साथ हुआ। डांडिया उत्सव ने संस्थान में सांस्कृतिक एकता, पारस्परिक सहयोग और सामूहिक सहभागिता की भावना को और मजबूत किया।
एक टिप्पणी भेजें