Top News

गुरु पूर्णिमा पर आर्या फैशन्स पहुंचे EPCH के महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार, महिला कारीगरों और हस्तशिल्प निर्यात की सराहना

ग्रेटर नोएडा, फेस वार्ता 29 जुलाई 2026: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्रेटर नोएडा स्थित आर्या फैशन्स के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक और प्रेरणादायक साबित हुआ। हस्तशिल्प निर्यात जगत में "आयरनमैन" के नाम से विख्यात Dr. Rakesh Kumar ने आर्या फैशन्स की निर्यात इकाई का दौरा किया। उनके आगमन से संस्थान के कारीगरों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
फैक्ट्री भ्रमण के दौरान डॉ. राकेश कुमार ने हस्तशिल्प कारीगरों, महिला शिल्पकारों और कर्मचारियों से सीधे संवाद किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने आर्या फैशन्स में गुणवत्ता, नियम-अनुपालन, सुव्यवस्थित कार्य संस्कृति और विशेष रूप से महिला कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को अनुकरणीय बताया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "आपके हाथों की कला और हुनर ही भारतीय हस्तशिल्प की असली पहचान है। आपकी मेहनत की बदौलत आज भारतीय हस्तशिल्प विश्व बाजार में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आर्या फैशन्स जैसी निर्यात इकाइयां इसी उत्कृष्ट गुणवत्ता और परंपरा को दुनिया तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।"
महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आर्या फैशन्स की संस्थापक खुशबू सिंह एक प्रथम पीढ़ी की महिला उद्यमी हैं, जिन्होंने अपने जुनून, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं आत्मविश्वास और समर्पण के साथ आगे बढ़ें तो वे किसी भी क्षेत्र में नई सफलताएं हासिल कर सकती हैं।
इस अवसर पर आर्या फैशन्स की संस्थापक खुशबू सिंह ने कहा, "गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर डॉ. राकेश कुमार जी का हमारी इकाई में आगमन पूरे आर्या फैशन्स परिवार के लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने हमारी महिला कारीगरों, शिल्पकारों और कौशल विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना कर पूरी टीम का उत्साह बढ़ाया है। उनका मार्गदर्शन हमें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।"
कार्यक्रम के अंत में आर्या फैशन्स परिवार ने डॉ. राकेश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भारतीय हस्तशिल्प को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने और निर्यात के क्षेत्र में उत्कृष्ट गुणवत्ता बनाए रखने के अपने संकल्प को दोहराया।

Post a Comment

और नया पुराने