Top News

boAt की नई Kid Series लॉन्च: 4G स्मार्टवॉच और वायरलेस हेडफोन से बच्चों की सुरक्षा व मनोरंजन पर फोकस

नई दिल्ली/ फेस वार्ता:। भारतीय वियरेबल्स ब्रांड boAt ने बच्चों के लिए अपनी नई Kid Series पेश करते हुए Sailor Nav 4G स्मार्टवॉच और Sailor Play वायरलेस हेडफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि इस लॉन्च के साथ उसने बच्चों के लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी सेगमेंट में आधिकारिक तौर पर कदम रखा है। नई स्मार्टवॉच में सुरक्षा, कम्युनिकेशन और लोकेशन ट्रैकिंग से जुड़े कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग और SOS फीचर
boAt Sailor Nav में 1.4 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टवॉच इन-बिल्ट 4G SIM के साथ आती है, जिससे बच्चे वीडियो कॉल, वॉयस कॉल और ऑडियो चैट का उपयोग कर सकते हैं।
स्मार्टवॉच में Google Maps आधारित रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग, 5-पॉइंट सैटेलाइट पोजिशनिंग और जियो-फेंसिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अभिभावक स्कूल, घर या अन्य स्थानों को "सेफ जोन" के रूप में सेट कर सकते हैं। बच्चा निर्धारित क्षेत्र में प्रवेश करने या बाहर निकलने पर तुरंत अलर्ट प्राप्त होता है। इमरजेंसी की स्थिति के लिए इसमें डेडिकेटेड SOS बटन भी मौजूद है।
Sailor Play हेडफोन में सुरक्षित ऑडियो अनुभव
कंपनी ने बच्चों के लिए Sailor Play वायरलेस हेडफोन भी लॉन्च किए हैं। इसमें 40mm डायनैमिक ड्राइवर्स के साथ boAt की सिग्नेचर साउंड ट्यूनिंग दी गई है।
बच्चों की सुनने की क्षमता को सुरक्षित रखने के लिए हेडफोन का अधिकतम वॉल्यूम 85dB तक सीमित रखा गया है। इसके अलावा इसमें सॉफ्ट प्लश ईयरकप्स, एडजस्टेबल हेडबैंड, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, इन-बिल्ट माइक्रोफोन और मल्टी-फंक्शन कंट्रोल्स दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, यह हेडफोन एक बार चार्ज करने पर 60 घंटे तक का प्लेबैक टाइम प्रदान करता है।
कीमत और उपलब्धता
भारत में boAt Sailor Nav की कीमत ₹6,499 रखी गई है। यह Fairy Pink और Sky Blue रंगों में उपलब्ध है। ग्राहक इसे boAt की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart से भी खरीद सकते हैं।बच्चों की सुरक्षा, स्मार्ट कनेक्टिविटी और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए boAt की नई Kid Series भारतीय बाजार में एक नया विकल्प बनकर सामने आई है।

Post a Comment

और नया पुराने