Top News

दादरी को विकास की नई सौगात: जीटी रोड पर 1.77 करोड़ रुपये से बनेगी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क पटरी।


दादरी/ फेस वार्ता:। दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विधायक तेजपाल सिंह नागर के प्रयासों से जीटी रोड पर सड़क की साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर ₹1.77 करोड़ (177.76 लाख रुपये) की लागत खर्च की जाएगी।
स्वीकृत योजना के तहत धर्मवीर भाटी (बौंडाकी वाले) के मकान से नगर पालिका सीमा बोर्ड तक सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, साथ ही क्षेत्र की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में दादरी विधानसभा में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उनका कहना था कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर दादरी नगर पालिका की चेयरमैन गीता पंडित, बलराज भाटी, दिनेश भाटी, ईश्वर भाटी, आजाद प्रधान, राकेश प्रधान, तरुण नागर, रजाक चेयरमैन, सुनील भाटी, एच.के. शर्मा, कुलदीप नागर, जीतू भाटी, मनोज चैची, मनोज प्रधान, बबिता नागर, दीपक नागर, महेश गुर्जर, प्रभु दरोगा, महावीर राव सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विधायक तेजपाल सिंह नागर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के सहयोग से दादरी विधानसभा में विकास कार्यों की गति लगातार बनी रहेगी और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप नई परियोजनाएं भी स्वीकृत कराई जाती रहेंगी।

Post a Comment

और नया पुराने