Top News

भारत विकास परिषद ने जरूरतमंद रेहड़ी-पटरी व्यापारियों को वितरित कीं छतरियां

ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा द्वारा सेवा कार्य करते हुए अल्फा, जगत फार्म और तुगलपुर मार्केट क्षेत्र में ठेली, पटरी एवं रेहड़ी लगाने वाले जरूरतमंद लोगों को कमर्शियल छतरियां वितरित की गईं।
शाखा सदस्य अशोक अग्रवाल ने बताया कि परिषद समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करती रहती है और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है। उन्होंने कहा कि तेज धूप में काम करने वाले छोटे व्यापारियों को छतरियां मिलने से काफी राहत महसूस हुई।छतरी प्राप्त करने वाले लोगों ने परिषद के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से उन्हें गर्मी में काम करने में सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष मुकुल गोयल सहित अजेय गुप्ता, आलोक गोयल, अशोक अग्रवाल, नवीन चिकारा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने