Top News

भाजपा सूरजपुर मंडल की बूथ अध्यक्ष बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: भारतीय जनता पार्टी के सूरजपुर मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र ओमीक्रोन पर बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव रखे और प्रत्येक बूथ पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से आदेश बढ़ाना, शेखर नागर, योगेंद्र सिंह भाटी कैलाशपुर , अंकित भाटी चकरपुर एवं सुदेश नागर जुनेदपुर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने तथा आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत बढ़त दिलाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

और नया पुराने